Thursday, February 7, 2019

वर्ल्ड बैंक चीफ के लिए डोनाल्ड ट्रंप ने अपने आर्थिक सलाहकार को किया नॉमिनेट

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विश्व बैंक के अगले अध्यक्ष के तौर पर वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी डेविड माल्पास को नामांकित किया है. अगर विश्व बैंक समूह के निदेशक उनके पक्ष में मतदान करते हैं तो वह विश्व बैंक के अध्यक्ष के तौर पर जिम योंग किम का स्थान लेंगे.

गौरतलब है कि अमेरिका का वर्चस्व वर्ल्ड बैंक में काफी अधिक है, इसलिए इस पद पर आम तौर पर अमेरिकी नागरिक ही आसीन होते आए हैं. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के प्रबंध निदेशक का पद यूरोप के लिए है.

विश्व बैंक में विभिन्न देशों के वोट को ध्यान में रखते हुए माल्पास के नाम की पुष्टि महज एक औपचारिकता है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने माल्पास के नामांकन की घोषणा करते हुए उन्हें ‘‘विशेष व्यक्ति’’ और ऐसा व्यक्ति बताया जो इस पद के लिए एकदम योग्य है.

कौन हैं डेविड माल्पास ?

आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय मामलों के लिए वित्त अपर सचिव के तौर पर 62 वर्षीय माल्पास अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक का कामकाज देखते हैं. अंतरराष्ट्रीय रूप से प्रख्यात अर्थशास्त्री माल्पास के पास अर्थशास्त्र, वित्त, सरकार और विदेश नीति में 40 साल का अनुभव है. 2016 के चुनाव के दौरान माल्पास डोनाल्ड ट्रंप के आर्थिक सलाहकार रहे थे.

कई राष्ट्रपतियों के साथ कर चुके हैं काम

जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित स्कूल ऑफ फॉरेन सर्विस से इंटरनेशनल अर्थशास्त्र में डिग्री पाने के बाद माल्पास ने पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के कार्यकाल में उप सहायक वित्त मंत्री और पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश के कार्यकाल में उप सहायक विदेश मंत्री के पद पर काम किया.

माल्पास के नाम का ऐलान करते हए ट्रंप ने कहा, ‘‘द वाल स्ट्रीट जर्नल ने आज एक संपादकीय में कहा कि डेविड माल्पास बेहतरीन पसंद हैं. अमेरिका विश्व बैंक में सबसे अधिक योगदान देता है. वह उसे हर साल एक अरब डॉलर की धनराशि देता है.’’

गौरतलब है कि चयन प्रक्रिया में ट्रंप की बेटी और वरिष्ठ राष्ट्रपति सलाहकार इवांका ट्रंप ने म्नुचिन की मदद की थी. इवांका ट्रंप ने कहा कि विश्व बैंक की चुनौतियों और अवसरों के बारे में डेविड की व्यापक जानकारी उन्हें इस महान संस्थान का योग्य प्रबंधक बनाता है.

No comments:

Post a Comment

全国人大常委会法工委报告:强化公共卫生立法修法 抓紧修改国境卫生检疫法

  中新网北京4月27日电 (梁晓辉 黄钰钦) 英国首相约 色情性&肛交集合 翰逊在感染新型冠 色情性&肛交集合 状病毒康复两 色情性&肛交集合 周后, 色情性&肛交集合 将回到唐宁街继续 色情性&肛交集合 他的全职 色情性&肛交集合 领导工作。 在首相生病期 色情性&肛交...