Thursday, December 27, 2018

संसदीय समिति ने कहा- यात्रियों के लिए इंडिगो सबसे खराब एयरलाइंस

इंडिगो एयरलाइंस को संसदीय कमेटी ने अपने उपभोक्ताओं के लिए सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली एयरलाइंस का दर्जा दिया है. परिवहन, पर्यटन और संस्कृति पर संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि इंडिगो एयरलाइंस उपभोक्ताओं की शिकायतों का जवाब नहीं देती है. साथ ही लगेज का वजन एक-दो किलो भी अधिक हो जाने पर वह चार्ज ले लेती है. उन्होंने कहा कि इस मामले को समिति गंभीरता से देख रही है.

बेसिक किराए का 50 फीसदी हो कैंसिलेशन चार्ज

गुरुवार को डेरेक ओ ब्रायन ने बताया कि समिति ने सिफारिश की है कि एयरलाइंस में टिकट कैंसिल कराने का चार्ज 50 फीसदी बेसिक किराए से अधिक नहीं हो सकता है. यात्रियों से वसूला जाने वाला कर और ईंधन अधिभार वापस किया जाना चाहिए. एयरलाइंस बहुत ज्यादा चार्ज कर रही हैं. 

उदाहरण के तौर पर अगर आप इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से 1 जनवरी को दिल्ली से लखनऊ जाते है तो आपको 2170 चुकाने होंगे, इसमें 1292 रुपये बेसिक किराया है. अगर समिति की सिफारिश लागू होती है तो, आपको यात्रा से पहले टिकट कैंसिल कराने पर सिर्फ 646 रुपये देने होंगे. जबकि अभी अलग-अलग एयरलाइंस का कैंसिलेशन चार्ज अलग-अलग है. इंडियो एयरलाइंस का कैंसिलेशन चार्ज 3000 हजार रुपए है.
23 दिसंबर को इंडिगो विमान का इंजन फेल

बता दें, इंडिगो एयरलाइंस को लेकर शिकायतें आम हैं. बीते 23 दिसंबर को पोर्ट ब्लेयर से कोलकाता उड़ान भरने वाली इंडिगो की A320 फ्लाइट का इंजन फेल हो गया था. उसे आधे रास्ते से वापस लाकर पोर्ट ब्लेयर में सेफ लैंडिंग करानी पड़ेगी. इसी महीने 15 दिसंबर को एक महिला यात्री ने लखनऊ जा रहे इंडिगो के विमान में बम होने की शिकायत की थी. इसके बाद सुरक्षा को देखते हुए विमान की उड़ान को रद्द कर दिया गया था.

पीवी सिंधु ने लगाया था दुर्व्यवहार का आरोप

बीते साल नवंबर में इंडिगो एयरलाइंस के एक स्टाफ पर भारत की शटलर स्टार पीवी सिंधु ने दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था. इसके बाद इस साल मई में इंडिगो ने अपने क्रू मेंबर्स से यात्रियों के साथ सही से पेश आने और किसी भी तरह की समस्या को हर हाल में अपने स्तर पर निपटा लेने की हिदायत दी थी.

कहने को तो हम 21वीं सदी में प्रवेश कर गए हैं लेकिन भक्तों की जाति से जुड़ी शुद्धता और अपवित्रता की पुरातन पंथी सोच अभी भी देश के कुछ प्रमुख मंदिरों में अंदर तक घर की हुई है, जहां देवी-देवताओं की पवित्रता को बचाए रखने के लिए दलितों का प्रवेश वर्जित है. इंडिया टुडे ने देश के ऐसे ही कुछ प्रमुख मंदिरों की तहकीकात की है जहां अभी भी प्राचीन मान्यताओं के अनुसार दलितों के प्रवेश पर रोक है.

काल भैरव मंदिर, वाराणसी

मंदिरों और आस्था की नगरी वाराणसी के काल भैरव मंदिर के पुजारी ने बताया कि यहां दलितों के भगवान के छूने पर रोक है. पुजारी कहा, ' देखिए मैं ऐसा कुछ नहीं करुंगा जो धर्म के खिलाफ हो. यह अलग बात है कि मेरी जानकारी के बगैर कोई (निम्न जाति) आ जाता है. लेकिन यदि हमें पता हो और हम उन्हें पूजा करने की इजाजत देते हैं तो मुझे डर है.' उन्होंने आगे कहा, 'एक प्रार्थना है जिसमें भगवान के पैर छुए जाते हैं. मैं उन्हें (निम्न जाति) छूने की इजाजत नहीं देता. मैं ऐसा होने नहीं दूंगा. दूसरी जाति के भक्तों को ऐसा करने की इजाजत है, लेकिन वे (दलित) जो खाते हैं वो अपवित्र है. यह सबसे बड़ी मुश्किल है कि वे जो खाते हैं हम उसे देखना भी पसंद नहीं करते.'

Tuesday, December 18, 2018

बांदा में महिला के साथ गैंगरेप, पुलिस ने जबरन समझौता कराया

एक 23 साल की महिला ने अपने साथ गैंगरेप कर जबरन बंधक बनाने का मामला दिल्ली महिला आयोग में दर्ज कराया है. पीड़ित महिला उत्तर प्रदेश के बांदा स्थित बबेरू थानाक्षेत्र की रहने वाली है. ससुराल वालों से किसी बात पर विवाद होने के बाद उसके रिश्ते का देवर शिवचरण यादव उसे मायके पहुंचाने के नाम पर बहला-फुसलाकर अपने एक साथी सूरजदीन के पास ले गया, जहां पहली बार उसका गैंगरेप किया गया.

यह सिलसिला महीनों तक चलता रहा, वह भी किसी एक जगह नहीं, दर्जनों जगह. पीड़िता को हर दिन धमकियां भी मिलती रहीं. पहली बार एक महीने तक उसे बंधक बना कर हर दिन उसका बलात्कार किया गया और उसके बाद किसी दूसरी महिला के हाथों 30 हजार रुपए में उसका सौदा कर दिया गया. इसके बाद वह महिला कितने लोगों के हाथों बिकी और कितनों ने उसके साथ बलात्कार किया, यह सिलसिलेवार कहानी उसकी चिट्ठी खुद बयां कर देती है.

पता लगा है कि बंधुआ मुक्ति मोर्चा के कुछ सदस्य पीड़िता को दिल्ली लेकर आए हैं. पीड़िता ने दिल्ली के रानीबाग थाना इंचार्ज के पास खुद पर हुए जुल्मों की शिकायत दर्ज करवानी चाही तो पुलिस वालों ने एफआईआर दर्ज करने के बजाय उसी का उत्पीड़न करना शुरू कर दिया. पुलिस वालों ने मंजू पर दबाव डाला कि वह आरोपियों से कुछ पैसे लेकर मामला रफा-दफा कर ले. जब महिला ने पुलिस की यह बात मानने से मना कर अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की तो पुलिस ने न सिर्फ उसके साथ गाली-गलौच की, बल्कि उस पर लगातार दबाव डालते रहे.

पीड़िता मंजू के मुताबिक वह 14 दिसंबर को रानी बाग पुलिस थाने में गई लेकिन पुलिस ने उसकी कुछ भी नहीं सुनी. उलटा डांटते-फटकारते रहे. पुलिस ने महिला को ही गलत बताया और पैसे के लिए ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया. पीड़िता के मुताबिक पुलिस ने आरोपियों की ऊंची पकड़ की भी बात की और चुप रहने को कहा.

महीनों तक बलात्कार झेलती रही मंजू के मुताबिक, 'तुलसी और अनिल गुप्ता को पुलिस ने थाने में बुलाया और उनसे अलग से पहले बात की. उसके बाद पुलिस ने मेरे पास आकर कहा कि 50 हजार तुलसी से और 60 हजार अनिल गुप्ता से दिलाते हैं और पुलिस ने एक कागज पर जबरदस्ती बोल-बोलकर मुझसे लिखवाया कि अनिल गुप्ता और तुलसी ने मेरे साथ कोई गलत काम नहीं किया और मैं यह पत्र अपनी मर्जी से लिख रही हूं. मुझ पर दबाव डाला कि यह लिखो और साईन करो. फिर मेरे से पुलिस ने साईन करवाए और मेरे ससुर को साइन करने के लिए बुलाया तो उन्होंने समझौता पत्र पढ़कर मना कर दिया. ससुर के मना करने पर पुलिस ने उनको गाली देते हुए भगा दिया और कहा कि तेरे खिलाफ उलटा मुकदमा दर्ज करते हैं. ससुर को वहां से भगाने के बाद पुलिस ने मुझे कमरे में बंद कर कहा कि अपने ससुर का भी हस्ताक्षर कर, नहीं तो तुझे भी अभी ठीक करते हैं.'

Friday, December 14, 2018

कहासुनी के बाद 35 साल की शादीशुदा प्रेमिका ने किया 13 साल छोटे प्रेमी का कत्ल

गुजरात के महीसागर जिले में एक शादीशुदा प्रेमिका ने अपने प्रेमी की चाकू से हत्या कर दी. आरोपी महिला एक ब्यूटी पार्लर चलाती है. उसने वहीं कत्ल की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है.

हत्या की यह सनसनीखेज वारदात लुणावाडा इलाके की है. जहां अंकिता पटेल नामक महिला दिया ब्यूटी पार्लर चलाती है. अंकिता पहले से शादीशुदा है. उसके दो बच्चे हैं. लेकिन इसके बावजूद 22 वर्षीय अंशु चौधरी नामक युवक से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था.

गुरुवार को अंशु चौधरी अपनी प्रेमिका से मिलने दिया ब्यूटी पार्लर आया था. तभी अंकिता पटेल और अंशु चौधरी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी. इसी दौरान अंकिता ने आपा खो दिया और एक छुरी से अंशु पर वार कर दिया. वार इतना गहरा था कि अंशु की वहीं मौके पर मौत हो गई.

कत्ल की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर जा पहुंची और आरोपी अंकिता को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई के बाद अंशु का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पुलिस ने बताया कि अंशु चौधरी राजस्थान का रहने वाला था. वह काम की वजह से महीसागर के लुणावाडा इलाके में रहता था. पुलिस के अनुसार अंकिता पटेल और अंशु चौधरी के बीच अफेयर था. लेकिन अंकिता ने उसकी हत्या क्यों की, पुलिस इस बात की छानबीन कर रही है. पुलिस ने पूछताछ के लिए अंकिता को रिमांड पर लिया है.

पुलिस का कहना है कि बदमाशों की संख्या 5 या 6 हो सकती है. पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. अभी तक कातिलों का कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग पाया है.

पुलिस अनुसार यह गिरोह लुधियाना जेल में बंद अपने साथी गैंगस्टर दीपक कुमार उर्फ बिन्नी गुज्जर को फरार कराने की साजिश रच रहा था. उसी साजिश को अमली जामा पहनाने के लिए उनके गैंग ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था.

पति भी निकला गैंगस्टर

पुलिस ने नवदीप कौर के बारे में छानबीन की तो एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ. पुलिस को पता चला कि नवदीप कौर का पति गुरविंदर सिंह छह बैंकों में डकैती डालने के आरोप में पहले से ही चंडीगढ़ की एक जेल में बंद है. इसके अलावा भी वो कई वारदातों को अंजाम दे चुका है. नवदीप की हकीकत जानकर हर कोई हैरान रह गया.

Tuesday, December 11, 2018

पीएम की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य सुरजीत भल्ला ने इस्तीफा दिया

अर्थशास्त्री और कॉलमनिस्ट सुरजीत भल्ला ने प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी-पीएम) से इस्तीफा दे दिया है। वो इस परिषद में अल्पकालिक सदस्य थे। भल्ला ने मंगलावर को ट्विटर के जरिए इस्तीफे की सूचना दी। इसके मुताबिक भल्ला ने 1 दिसंबर को ही इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, उन्होंने इस्तीफे की वजह नहीं बताई है।

नीति आयोग के सदस्य बिबेक देबरॉय ईएसी-पीएम के अध्यक्ष हैं। इसमें अर्थशास्त्री रथिन रॉय, आशिमा गोयल और शमिका रवि अल्पकालिक सदस्य के तौर पर शामिल हैं।

चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे की बल्लेबाजी पर उन्होंने कहा, "पुजारा की पारी खास थी। इससे हम मैच में वापस लौटे। हमें 15 रन की बढ़त मिली, जो कि हमारे लिए गोल्ड की तरह थी। दूसरी पारी में रहाणे ने बेहतर प्रदर्शन किया। पूरी टीम ने इस जीत में अपना योगदान दिया।"

मैन ऑफ द मैच पुजारा ने कहा, " ऐडिलेड में खेलने का अनुभव काम आया। यह कड़े अभ्यास का नतीजा है, लेकिन जीत का श्रेय गेंदबाजों को जाता है।" पुजारा ने पहली पारी में 123 और दूसरी पारी में 71 रन बनाए थे। उन्होंने दूसरी पारी में रहाणे के साथ चौथे विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी की थी।

युवेंटस से खेलने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने लियोनेल मेसी को बार्सिलोना छोड़ने और इटली से जुड़ने का चैलेंज दिया है। पुर्तगाल के फॉरवर्ड रोनाल्डो इस सीजन में रियल मैड्रिड छोड़कर इटली के फुटबॉल क्लब और सीरी ए चैम्पियन युवेंटस से जुड़ गए थे। 33 साल के रोनाल्डो ने कहा, ‘अगर मेसी इटली के किसी क्लब की ओर से खेलते हैं, तो मुझे खुशी होगी। उम्मीद है कि वे मेरा चैलेंज कबूल करेंगे, लेकिन अगर वे बार्सिलोना में खुश हैं तो मैं इसका सम्मान करता हूं।’

रोनाल्डो 2003 से 2009 तक इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड से खेले। इसके बाद वे स्पेनिश क्लब रियल मैड्रिड से जुड़ गए थे। उन्होंने इस क्लब से 9 सीजन खेले। जबकि, मेसी ने अपने क्लब करियर की शुरुआत 2004 में बार्सिलोना से की थी।

全国人大常委会法工委报告:强化公共卫生立法修法 抓紧修改国境卫生检疫法

  中新网北京4月27日电 (梁晓辉 黄钰钦) 英国首相约 色情性&肛交集合 翰逊在感染新型冠 色情性&肛交集合 状病毒康复两 色情性&肛交集合 周后, 色情性&肛交集合 将回到唐宁街继续 色情性&肛交集合 他的全职 色情性&肛交集合 领导工作。 在首相生病期 色情性&肛交...